मुंगेली:- बरेला से दर्दनाक घटना सामने आया है जिसने इंसानियत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक कार सवार ने गाय के मासूम बछड़े को बेरहमी से रौंद डाला। घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ, जिसमें साफ दिख रहा है कि टक्कर के बाद चालक ने न तो ब्रेक लगाने की जहमत उठाई और न ही पलटकर देखने की इंसानियत दिखाई।


हादसे के बाद इलाके के लोग गुस्से में आ गए और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी चालक नवीन कारडा की गिरफ्तार कर लिया है।

