बिलासपुर:- जिले के तोरवा थाना क्षेत्र में स्थित स्पा सेंटर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर स्पा सेंटर में रेड की और संदिग्ध गतिविधियों को लेकर छानबीन शुरू कर दी। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने छह युवतियों को हिरासत में लिया।

शुरुआती पूछताछ में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या स्पा सेंटर के माध्यम से किसी प्रकार का अवैध व्यापार या देह व्यापार हो रहा था।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, छापे के दौरान स्पा सेंटर की आड़ में अवैध देह व्यापार की गतिविधियां चलने के शक में युवतियों की पहचान और उनके यहां काम करने के मकसद की जांच की जा रही है। संचालक से भी पूछताछ की जाएगी ताकि पूरे मामले की सच्चाई तक पहुंचा जा सके। जांच में संचालक और अन्य कर्मचारियों की गतिविधियों को भी रिकार्ड किया गया है।

इस मामले में कोतवाली सीएसपी गगन कुमार ने बताया कि, मुखबिर की सूचना स्पा में रेड मारने की कार्यवाही की गई है, जहां से 6 युवतियों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि सभी तथ्यों और प्रमाणों को इकट्ठा करने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

