पशु तस्कर के खिलाफ रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही 17 भैसों से भरा ट्रक बरामद…एक आरोपी गिरफ्तार।

बिलासपुर :-रतनपुर पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीछा कर एक आयशर वाहन को पकड़ा जिसमें  मवेशियों को ले जाया जा रहा था। वाहन में दो मृत भैंसे और एक घायल मवेशी भी मिला। वैध दस्तावेज न होने पर मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया।

मवेशियों को अवैध रूप से उत्तर प्रदेश के कत्लखाने ले जाया जा रहा है। वाहन को रोकने पर चालक फरार हो गया जबकि वाहन में मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम शाहरुख कुरैशी (25 वर्ष) निवासी दढ़ी हसनपुर, जिला सामली उत्तर प्रदेश बताया।

वाहन की तलाशी में कुल 17 मवेशी पाए गए, जिनमें 13 भैंसे, 2 भैंस और 2 मृत भैंसे शामिल थे। सभी मवेशी बिना चारा-पानी के ठूस-ठूसकर भरे हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *