बिलासपुर:-गोकुल धाम रोड, न्यू गीता पैलेस के पास, राजपूत परिवार के द्वारा आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का प्रारंभ कलश यात्रा के साथ दिनांक 08/10/2025 से प्रवाहित हो रही हैं। भागवत कथा महापुराण में कथा प्रसंग पुष्पमाला पं. श्री नारेन्द्र दूबे जी (रोहरा कला, पथरिया) के मुखारविंद से प्रवाहित हो रही है।

कथा व्यास द्वारा जीवन में भागवत महापुराण के आयोजन एवं रसपान से जीवन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप पड़ने वाले प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया गया। कथा के दौरान सुमधुर संगीत से सब कृष्ण भक्ति में गोता लगा रहे हैं। दिनाँक 12.10.2025 को श्री कृष्ण जन्म की कथा और कृष्ण भक्ति में उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे। कथा व्यास पं. श्री नारेन्द्र दूबे जी, प्ररायणकर्ता पं. श्री विकास पाठक जी मुख्य यजमान एवं आयोजनकर्ता श्रीमती आरती राजपूत एवं श्री विनोद सिंह राजपूत, विशेष सहयोगी एवं कथा रसपान करने वाले श्रीमती लता राजपूत एवं श्री रामअवतार राजपूत।

श्री द्वारिका सिंह ठाकुर, श्रीमती विद्दया देवी राजपूत, श्रीमती ममता राजपूत एवं गोपी सिंह राजपूत,श्री कृष्णा सिंह राजपूत, शुभम सिंह, हंसिका ठाकुर, श्रीमती चिरंजीव ठाकुर, रामचंद्र यादव, हिमांचल साहू, प्रवेश ठाकुर, तरुण साहू सहित ग्राम घुरू, ग्राम अमेरी, शारदा विहार, प्रकृति विहार, गोकुल धाम रोड उसलापुर के भक्त गण भावविभोर एवं भक्ति रस में सराबोर हैं। नौ दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का प्रारंभ कलश यात्रा के साथ दिनांक 08/10/2025 से प्रवाहित होकर 16.10.2025 तक आयोजित है।


