बिलासपुर ट्रेन हादसे के घायलों से मिलने सिम्स अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम अरुण साव, बोले – राज्य सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है….

छत्तीसगढ़:-बिलासपुर में हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे के बाद प्रदेश भर में शोक और चिंता का माहौल है। इस बीच छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव बुधवार को बिलासपुर सिम्स अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने हादसे में घायल यात्रियों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों से बातचीत कर इलाज की स्थिति का जायजा लिया और कहा कि राज्य सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है…….

बिलासपुर में मंगलवार शाम लालखदान फाटक और गतोरा स्टेशन के बीच आउटर के पास एक पैसेंजर ट्रेन ने खड़ी मालगाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी थी। इस हादसे में 11 से 12 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को सिम्स, एलाइट, रेलवे और अपोलो अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया और राहत-बचाव कार्य देर रात तक चलता रहा….

डिप्टी सीएम अरुण साव ने बुधवार को सिम्स अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और राज्य सरकार हर स्तर पर पीड़ितों की मदद के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि रेलवे प्रशासन और राज्य सरकार मिलकर घायलों के इलाज व पीड़ित परिवारों को सहायता पहुंचाने का काम कर रहे हैं। अरुण साव ने कहा कि इस मामले में जांच की मांग की गई है और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है ताकि हादसे के सही कारणों का पता चल सके……

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *