4 स्कूली छात्र तालाब में डूबे, ग्रामीणों ने 2 को बचाया, और 2 की हुई मौत।


बिलासपुर-महमंद गॉव वालो के लिए आज का दिन काला दिन साबित हुआ। दरसल 4 स्कूली छात्र गांव के ही तालाब में नहाते समय गहरे पानी मे जाने से डूबने लगे, तभी कुछ लोगो की नजर तालाब में डूबते हुए बच्चों पर पड़ी,ग्रामीणों की प्रयास से 2 छात्रों को बचा लिया गया और 2 छात्र गहरे पानी में डूब जाने से मिल नही पाए। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आई और गोताखोरों की मदद से डूबे हुए दो छात्रों के शवो को बाहर निकाला गया, घर वालो को रो रोकर बुरा हाल हो गया है, पहले भी इस तालाब में इस तरह की घटना हो चुकी है लेकिन सुरक्षा के लिए कोई भी इंतजाम या दिशा निर्देश नहीं दिए इस घटना से ग्रामीणों में बड़ी आक्रोश है , घटना से पूरे महमंद गांव में मातम छाया हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *