बिलासपुर:- शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात शहर के बीच बड़ा हादसा सामने आया है… 27 खोली मेन रोड पर नशे में धुत स्कार्पियो चालक ने मोटरसाइकल को टक्कर मार दी… इसके बाद तीन कारों को ठोकर मारते हुए स्कॉर्पियो एक घर में जा घुसी… गनीमत है हादसे में बाइक और कार सवार बाल बाल बच गए… बताया जा रहा है कि घटना के वक्त स्कॉर्पियो चालक नशे में धुत्त था… पुलिस ने घटना की सूचना पर आरोपी चालक जयंत जोशी को हिरासत में ले लिया… और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है…



