बिलासपुर:-रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भैसाझार जंगल में मिले सूर्यप्रकाश बघेल के संदिग्ध शव के मामले में बिलासपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्व रंजिश के चलते हत्या करने वाले दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने वारदात को लोहे के पाइप और लकड़ी के बेंत से अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

दिसंबर को मृतक के परिजन ने सूर्यप्रकाश बघेल के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तकनीकी साक्ष्यों के सहारे पुलिस ने जंगल में खोजबीन शुरू की। 5 दिसंबर को पुलिस को झाड़ियों के बीच मृतक की मोटरसाइकिल और शव संदिग्ध हालत में मिला।

वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (IPS) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अर्चना झा, SDOP लालचंद मोहले, FSL और डॉग स्क्वॉड की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। संदेह के आधार पर मृतक से पूर्व विवाद रखने वाले दोनों भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।पुख्ता तकनीकी साक्ष्यों पर आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली।
वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और हथियार जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस अन्य संभावित सहयोगियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी
1 रंजीत खाण्डे (23 वर्ष), निवासी भैसाझार
2 सुधीर खाण्डे (21 वर्ष), निवासी भैसाझार

