बिलासपुर।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्यार शक और गुस्से की भेंट चढ़ गया। शुभम विहार कॉलोनी में मंगलवार को प्रेम प्रसंग के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया।

बताया जा रहा है कि किसी दूसरी लड़की से रिश्ते के शक को लेकर प्रेमी युगल के बीच जमकर विवाद हुआ। गुस्से में आकर प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी कांता प्रसाद (25 वर्ष) पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवती को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हत्या के कारणों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

एक शक… एक झगड़ा… और एक ज़िंदगी हमेशा के लिए खत्म।
यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि रिश्तों में बढ़ता शक कितना खतरनाक हो सकता है।

