चोरभठ्ठी पूर्व सरपंच मनबोध हत्याकांड का खुलासा,जमीन विवाद बनी हत्या की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार।

बिलासपुर। सकरी थाना अंतर्गत चोरभठ्ठी खुर्द के पूर्व सरपंच मनबोध यादव की हत्या के आरोपियों को सकरी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है। जमीन विवाद के कारण धारदार टंगिया से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई । एफआईआर के चंद घंटे के अंदर आरोपियो को पुलिस ने पकड़ा 

जानिए पूरा मामला प्रार्थी मंयक यादव पिता मनबोध यादव उम्र 20 वर्ष साकिन चोरभटठीखुर्द थाना सकरी जिला बिलासपुर दिनांक‍ 11-12-2025 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करया कि उसके पिताजी मनबोध यादव पिता स्व सुखीलाल यादव उम्र 48 वर्ष निवासी चोरभटठीखुर्द थाना सकरी जिला बिलासपुर जिनका शव खून से लथपथ भैराबांधा तालाब चोरभटठीखुर्द के पास पडा है।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग क्रमांक 117/2025 धारा 194 बीएनएसएस एवं अपराध क्रमांक 956/2025 धारा 103(1), 61(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकिारियो को अवगत कराया गया, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफतार करने निर्देशित किया गया,थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक विजय चौधरी द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर सउनि सुरेंद्र तिवारी द्वारा अपने टीम के साथ तत्काल आरोपियो – 01- गौतमचंद साहू पिता हरिशचंद्र साहू उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम चोरभटठीखुर्द महामायापारा थाना सकरी जिला बिलासपुर
02-गुलाबचंद साहू पिता हरिशचंद साहू उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम चोरभटठीखुर्द महामायापारा थाना सकरी जिला बिलासपुर
03-अजय धु्रव पिता सुखीराम उम्र 22 वर्ष निवासी दैहानपारा चोरभटठीखुर्द थाना सकरी जिला बिलासपुर
 को  गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया,

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि जमीन विवाद को लेकर पूर्व सरपंच से तीनों रंजिश रखते थे इसी कारण तीनों ने मिलकर मनबोध यादव की हत्या कर दी। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *