बिलासपुर:-सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत 21 दिसंबर 2025 की रात पुलिस को सूचना मिली कि पत्रकार कॉलोनी स्थित एक मकान में कुछ युवक-युवतियां शराब के नशे में पार्टी कर रहे हैं और तेज आवाज में हंगामा मचा रहे हैं। सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को अवगत कराया गया, जिनके निर्देश पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई के आदेश दिए गए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं सीएसपी सिविल लाइन निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मकान के भीतर 5 युवक और 2 युवतियां शराब सेवन करते पाए गए।
ब्रीथ एनालाइजर से जांच में युवकों के नशे में होने की पुष्टि हुई।
पुलिस ने मौके से तीन वाहनों क्रमांक CG 10 CA 5111, CG 10 BW 6685 एवं CG 10 BH 8007 को जब्त करते हुए मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की। साथ ही पांचों युवकों के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। युवकों और युवतियों को समझाइश देकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

आरोपियों का विवरण
(1)आदित्य वस्त्रकार, पिता मोहनलाल, उम्र 33 वर्ष
निवासी: लिंक रोड, कृष्णा नेत्रालय के सामने, शुभ मंगल अपार्टमेंट, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर
(2)लक्की देवांगन, पिता पंचराम देवांगन, उम्र 28 वर्ष
निवासी: जूना बिलासपुर, थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर
(3)आशीष साहू, पिता भागीरथी साहू, उम्र 26 वर्ष
निवासी: पत्रकार कॉलोनी, अशोक नगर, थाना सरकंडा, बिलासपुर
(4)वंश देवांगन, पिता सतीश देवांगन, उम्र 22 वर्ष
निवासी: देवांगन मोहल्ला, जूना बिलासपुर, थाना सिटी कोतवाली
(5)विपुल दुबे, पिता वशिष्ठ नारायण दुबे, उम्र 26 वर्ष
निवासी: ग्राम नगर, थाना चरचा, जिला कोरिया (छ.ग.)

