धोखेबाज निकला दोस्त,युवती से संबंध बना वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल।

बिलासपुर :-सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में बिलासपुर शहर की युवती से दोस्ती कर पहले उसको अपने प्रेम जाल में फसाया फिर सुनसान जगह में ले जाकर युवती से शारीरिक संबंध बनाया, इस दौरान युवक ने अपने मोबाइल पर वीडियो भी बना लिया। इसके बाद से शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का दौर।आरोपी युवक अरुण कुमार बेलगहना सोनपुरी का रहने वाला है 2 साल पहले इंस्टाग्राम मैं बिलासपुर की एक युवती से दोस्ती कर बिलासपुर मिलने आया था। लड़की को भरोसे में लेकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाकर वीडियो बना लिया।

अरुण कुमार लगातार युवती को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था, प्रताड़ना झेल रही पीड़िता ने मामले की शिकायत सरकंडा थाने में दर्ज कराई, सरकंडा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी अरुण कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *