बिलासपुर: अमतरा नहर के पास अवैध महुआ शराब कारोबार का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर:-
थाना कोनी क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम अमतरा के पास नहर किनारे हाथ भट्टी से बनी कच्ची महुआ शराब के अवैध भंडारण और बिक्री का खुलासा करते हुए कोनी पुलिस ने एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम अमतरा निवासी मनीष मरकाम नहर के पास बड़ी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखकर उसकी बिक्री कर रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो प्लास्टिक डिब्बों में भरी 50 लीटर तथा एक जरीकेन में रखी 5 लीटर, कुल 55 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब बरामद की। जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 11 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक प्रक्रिया में लिया है। क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *