अभनपुर मड़ई मेला में दो पक्षों के बीच मारपीट, एक की मौत, चार गंभीर घायल

अभनपुर:- अभनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मड़ई मेला के दौरान दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गाड़ी को साइड में लगाने की बात को लेकर इनोवा कार सवार और बाइक सवार लोगों के बीच जमकर मारपीट हो गई।

इस घटना में अभनपुर निवासी कैलाश की मौत हो गई, जबकि इनोवा सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अभनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद एक आरोपी मौके से फरार बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *