बिलासपुर में लिफ्ट मांगकर युवक से 11 हजार रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी पहले ही जेल भेजा जा चुका था, जबकि दो अन्य फरार आरोपियों को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

घटना 14 जनवरी की रात करीब 10:30 बजे की है, जब तामेश्वर सोनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। कोनी क्षेत्र में फॉरेस्ट कार्यालय के पास तीन युवकों ने लिफ्ट मांगी और मोटरसाइकिल रोकते ही उन्हें गिराकर मारपीट की तथा पर्स से 11 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।
पुलिस ने मामले में आरोपियों लक्ष्मण वंशकार उर्फ छोटू, कुलदीप उर्फ क्विंटल उर्फ संजय वंशकार और श्रवण उर्फ नानू कौशिक को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 800 रुपये बरामद हुए हैं, शेष रकम खाने-पीने में खर्च करने की बात उन्होंने कबूल की है।

