महेंद्र राजपूत/गगनदीप सिंह
बिलासपुर:-शहर के भारती नगर स्थित मुक्तिधाम से अस्थियां गायब होने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतक के परिजन सदमे में हैं। मुक्तिधाम में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर फुटेज में दो महिलाएं अस्थियां ले जाते हुए दिखाई दी हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का अंतिम संस्कार भारती नगर मुक्तिधाम में किया गया था। परिजन जब अस्थि संग्रह के लिए पहुंचे तो वहां से अस्थियां गायब मिलीं।

मामले की सूचना तुरंत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई, जहां परिजनों ने लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। फुटेज में स्पष्ट रूप से दो महिलाएं अस्थियों को उठाकर ले जाती नजर आ रही हैं। पुलिस ने फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और महिलाओं की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि मृतक अपनी पत्नी से अलग रहता था, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है। इस घटना को लेकर आसपास के क्षेत्र में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने मुक्तिधाम की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं।
सिविल लाइन थाना पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
👇👇👇👇👇👇👇
https://www.instagram.com/news24cg.in?igsh=MTFkd2Nyb3NibWE1Mw==

