बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। 12 वर्षीय बेटे और 5 साल की बेटी ने आरोप लगाया है कि उनके पिता स्व. आलोक ठाकरे के अंतिम संस्कार के बाद उनकी मां खुशबु ठाकुर और मौसी ज्योति पाण्डेय ने मुक्तिधाम से अस्थियां चुरा लीं।

आरोप है कि 17 जनवरी को दोनों महिलाएं नियम विरुद्ध मुक्तिधाम में घुसीं और अस्थियों को झोले में भरकर ले गईं, जिसका CCTV फुटेज भी सामने आया है। नाबालिग बच्चों का आरोप है कि उनकी मां दो साल पहले उन्हें छोड़कर चली गई थी, लेकिन अब पिता की मृत्यु के बाद करोड़ों की संपत्ति और रुपयों के लालच में वह वापस लौट आई है संपत्ति हड़पने की नीयत से धार्मिक क्रियाओं में बाधा डाली जा रही है।


नाबालिगों ने पुलिस से अस्थियां बरामद कर विधि-विधान से गंगा विसर्जन कराने की मांग की है। मामले से इलाके में आक्रोश है, सिविल लाइन पुलिस जांच में जुटी है।

