बिलासपुर में जुआ-सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्रवाई
बिलासपुर जिले में अवैध जुआ-सट्टा चलाने वाले संगठित गिरोह पर कोनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
₹2.21 लाख का सामान जब्त
पुलिस ने आरोपियों के पास से नकद रकम, मोबाइल फोन और वाहन समेत कुल ₹2,21,850 की सामग्री जब्त की है।

ऑपरेशन “प्रहार” के तहत कार्रवाई
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन “प्रहार” के अंतर्गत की गई। अभियान का उद्देश्य जिले में बढ़ती अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों पर सख्त लगाम लगाना है।

देवनगर, कोनी में छापा
मुखबिर से मिली सूचना पर कोनी पुलिस ने देवनगर स्थित एक मकान पर दबिश दी, जहां 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेला जा रहा था।
⚖️ कानूनी कार्रवाई
पूछताछ में आरोपियों ने संगठित रूप से जुआ संचालन की बात स्वीकार की। सभी के खिलाफ
अपराध क्रमांक 22/2026
छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022
IPC की धारा 112
के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी में सामने आया कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी जुआ अधिनियम के प्रकरण दर्ज हैं। सभी आरोपियों को 21 जनवरी 2026 को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
जब्त सामग्री:
✔️ नकद राशि – ₹71,850
✔️ 52 पत्ती ताश – 02 बंडल
✔️ प्लास्टिक कारपेट – 01
✔️ मोबाइल फोन – 05
✔️ मोटर सायकल – 03
कुल जब्ती – ₹2,21,850

गिरफ्तार आरोपी:
1️⃣ प्रमोद कौशिक (32) – देवनगर, थाना कोनी
2️⃣ रवि कौशिक (26) – देवनगर, महामाया चौक
3️⃣ निक्कू राव उर्फ निखिल राव (23) – देवनगर
4️⃣ देवेंद्र सिंह ठाकुर (44) – देवनंदन नगर, मोपका
5️⃣ संतोष राजपूत (40) – ज्योति विहार, रामाग्रीन सिटी
6️⃣ मनोज महानंद (49) – अटल आवास, मुक्ति धाम के पास
7️⃣ अतिश ताम्रकार (30) – देवनगर, बॉम्बे आवास

