बिलासपुर
छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की आज हुई बैठक ने इतिहास रच दिया। करीब 50 साल बाद प्रदेशभर के व्यापारी, व्यापार संघ और चैंबर पदाधिकारी एक मंच पर जुटे। इस अभूतपूर्व एकजुटता ने साफ संकेत दे दिया कि अब छत्तीसगढ़ का व्यापार नई दिशा में बढ़ने वाला है।

बिलासपुर संभाग को मिलेगा अपना चैंबर कार्यालय
बैठक में सबसे बड़ी घोषणा —
बिलासपुर संभाग का अलग चैंबर कार्यालय बनेगा
कार्यालय के लिए निशुल्क जमीन दान की घोषणा
व्यापारियों में उत्साह, इसे संभाग के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया गया।
महिला विंग का ऐलान, महिला उद्यमियों को मिलेगा मंच
डॉ. इला गुप्ता ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि
बिलासपुर संभाग में जल्द बनेगा महिला विंग
महिला उद्यमी, व्यवसायी और शिक्षाविद होंगी सक्रिय भागीदार संविधान संशोधन प्रस्ताव पारित,

अब हर सदस्य लड़ सकेगा चुनाव
चैंबर के इतिहास में बड़ा मोड़ —
संविधान संशोधन का प्रस्ताव
छत्तीसगढ़ का कोई भी सदस्य चैंबर चुनाव लड़ सकेगा
रायपुर तक सीमित अधिकार खत्म
बैठक में सर्वसम्मति से समर्थन
बिलासपुर संभाग में इकाइयों का विस्तार अभियान शुरू
फिलहाल संभाग में केवल 19 इकाइयाँ —
इसे बढ़ाने की जिम्मेदारी कमल सोनी और अमर सुल्तानिया को
पूरे संभाग में दौरा कर नई इकाइयाँ गठित होंगी

GST की परेशानियों पर खुला मंच
व्यापारियों ने बिना संकोच रखी अपनी बात —
जीएसटी की तकनीकी दिक्कतें
व्यवहारिक समस्याएँ
चैंबर का भरोसा — सरकार तक पहुंचेगी हर आवाज़
BNI व्यापार मेला: साइंस कॉलेज मैदान में होगा बड़ा आयोजन
आगामी BNI व्यापार मेला
छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का होगा भव्य सम्मान
व्यापारियों की एकजुटता से बदलेगा प्रदेश का भविष्य
चैंबर पदाधिकारी कमल सोनी और नवदीप सिंह ने दो टूक कहा —
“यह बैठक औपचारिक नहीं, छत्तीसगढ़ के व्यापारिक भविष्य की नींव है।”
बैठक का समापन व्यापारियों के हितों की रक्षा, संगठन को मजबूत करने और प्रदेश के आर्थिक विकास में निर्णायक भूमिका निभाने के संकल्प के साथ हुआ।

