जांजगीर-चंपा: राजू इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आग, लाखों का सामान जलकर राख।

जांजगीर-चंपा:
जांजगीर-चंपा जिले के राजू इलेक्ट्रॉनिक दुकान में अचानक आग लग गई, जिससे दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर पूरी तरह राख हो गए। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन दुकान संचालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *