साइड न देने के विवाद में दो गुटो के बीच जमकर मारपीट ,चाकू भी चले, 6 युवक पुलिस हिरासत में।

बिलासपुर:–मुंगेली नाका स्थित ग्राउंड में आज कांग्रेस पार्टी का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद बाहर निकलते समय युवकों के बीच गाड़ी ओवरटेकिंग को लेकर विवाद हो गया। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते तूल पकड़ लिया और युवकों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान चाकू बाजी होने लगी जिसमे कुछ युवको को चोट भी आई है ।

बीच बाजार इस तरह मारपीट को देख लोगों की भीड़ वहां इकट्ठा होने लगी, सूचना मिलते हो पुलिस मौके पर पहुंचकर मारपीट करने वाले 6 युवकों को अपने हिरासत में लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

नाम

1. शेख ताहिर पिता शेख रहमान उम्र 26 वर्ष निवासी मसनगंज थाना सिविल लाइन


2. मोहम्मद हसन पिता मोहम्मद हामिद उम्र 25 वर्ष निवासी मसनगंज थाना सिविल लाइन


3. राजीव राज बघेल पिता अशोक बघेल उम्र 21 वर्ष निवासी मंदिर चौक जरहा भाटा थाना सिविल लाइन


4. प्रतीक लाल बघेल पिता अशोक बघेल उम्र 18 वर्ष निवासी सिंधी कॉलोनी थाना सिविल लाइन


5. आकाश मिश्रा पिता राजीव मिश्रा उम्र 22 वर्ष निवासी गटोरी रतनपुर


6. प्रांजल मसीह पिता प्रवीण मसीह उम्र 19 वर्ष निवासी ओम नगर जरहा भाटा थाना सिविल लाइन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *