धर्मांतरण विवाद
बिलासपुर:- पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम सूकलीकारी में अवैध धर्मांतरण का बड़ा मामला सामने आया है। यहां प्रार्थना सभा की आड़ में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे धर्मांतरण की प्रक्रिया में शामिल हो रहे थे। हिंदू परिषद और बजरंग दल ने इस रैकेट का पर्दाफाश करते हुए चंगाई सभा के आयोजन को लेकर गंभीर आरोप लगाए।

इस दौरान, भीम आर्मी और बजरंग दल के बीच तनातनी बढ़ गई, जिससे स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इस अवैध गतिविधि को रोका और जांच शुरू कर दी है……


