बिलासपुरन्यू:- रिवर व्यू रोड पर खतरनाक स्टंटबाजी करते हुए अपना वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करना युवको को बड़ा भारी पड़ गया। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ सिविल लाइन पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है। बिना नंबर प्लेट की सिल्वर स्विफ्ट कार में प्रसून यादव कार के बोनट पर बैठकर जोखिमपूर्ण स्टंट कर रहा था, जबकि वाहन का संचालन आदित्य राणा कर रहा था। यह पूरा वीडियो ड्रोन कैमरे से ओंकार पटेल द्वारा शूट किया गया, पुलिस हरकत में आई और तीनो युवक को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1409/2025, धारा 281, 3(5) BNS, तथा 184 व 189 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज की गई है। युवकों पर अलग से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है तथा लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

