सेंट्रल यूनिवर्सिटी में छात्र पर चाकू से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार।

बिलासपुर:-बिलासपुर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के तात्या भील बॉयज हॉस्टल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बीटेक के छात्र हर्ष अग्रवाल पर चाकू से हमला किया गया। आरोपियों ने छात्र को चाकू लेकर दौड़ाया, जिससे परिसर में दहशत का माहौल बन गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्र और हॉस्टल के रसोइए के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बहस देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई और मामला हिंसक हो गया।

घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी दीपक और दीपेंद्र केवट को कोनी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *