बिलासपुर/रायपुर (छत्तीसगढ़)
अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग रायपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल 77.4 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला जब्त की है। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि बिना नंबर की दोपहिया वाहन भी जप्त की गई।

यह कार्रवाई 25 जनवरी 2026 को सचिव सह आबकारी आयुक्त सुश्री आर. संगीता, कलेक्टर रायपुर गौरव सिंह के निर्देश एवं प्रभारी उपायुक्त आबकारी राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में की गई।

पहले मामले में ग्राम चिचोली (खरोरा) से अवैध शराब परिवहन करते हुए एक आरोपी को पकड़ा गया, वहीं दूसरे मामले में ग्राम भूमिया (तिल्दा) से अवैध रूप से संग्रहित देशी मदिरा बरामद की गई।

दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

