बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बिलासपुर:-ज्वेलरी दुकान और सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का सिविल लाइन पुलिस ने किया खुलासा।
चार आरोपियों को गिरफ्तार कर ₹4 लाख 50 हजार की ज्वेलरी व नकदी जब्त की गई।
मामला मंगला क्षेत्र का है, जहां लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं।
24-25 जनवरी 2026 की रात आज़ाद चौक मंगला स्थित मां ज्वेलर्स में चोरी की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।

पुलिस ने इलाके के आसपास लगे 120 CCTV कैमरों की जांच की, जिससे आरोपियों की पहचान हुई।
पूछताछ में चारों आरोपियों ने ज्वेलरी दुकानों और सूने मकानों में चोरी करना स्वीकार किया।
चोरी किए गए गहनों को आरोपियों ने आपस में बांटकर अलग-अलग जगह छिपा रखा था, जिन्हें उनकी निशानदेही पर बरामद किया गया।
आरोपियों ने सन सिटी मंगला, कुदुदण्ड चांदनी चौक और आकाश मार्ग मैत्री विहार कॉलोनी में भी चोरी करना कबूल किया।
बरामदगी:
▪️ ₹75,000 नगद
▪️ सोना-चांदी के जेवरात (कीमत ₹3,75,000)
कुल जप्ती: ₹4,50,000
♂️ चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस पूरी कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह के नेतृत्व में थाना सिविल लाइन की टीम की सराहनीय भूमिका रही।

