देशसेवा में क्षत्रिय समाज के 25 सपूत, सेना और सुरक्षा बलों में चयन पर भव्य सम्मान समारोह।


तखतपुर–मुंगेली |
राजपूत क्षत्रिय समाज तखतपुर–मुंगेली परीक्षेत्र (प.क्र. 3738) के तत्वावधान में देश सेवा के लिए चयनित युवाओं के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन स्मार्ट एकेडमी हॉल, कस्तूरी होटल के सामने किया गया।
इस समारोह में BSF, CISF, भारतीय थल सेना, भारतीय नेवी, अग्निवीर सेना एवं पुलिस आरक्षक भर्ती में चयनित क्षत्रिय समाज के 25 युवाओं को माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि पूरे समाज के लिए गर्व और गौरव का विषय बनी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परीक्षेत्रीय अध्यक्ष श्री नर्मदा सिंह राजपूत ने कहा कि क्षत्रिय समाज की पहचान सदियों से देश सेवा, वीरता और बलिदान से रही है। आज की युवा पीढ़ी सेना व सुरक्षा बलों में शामिल होकर उसी परंपरा को जीवंत रखे हुए है।

उन्होंने कहा कि सेना में चयन केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे समाज और क्षेत्र की उपलब्धि है। चयनित युवाओं की मेहनत, अनुशासन और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।
समारोह में चयनित युवाओं ने अपने संघर्ष और सफलता की कहानी साझा करते हुए बताया कि निरंतर अभ्यास, अनुशासित दिनचर्या, शारीरिक फिटनेस, मानसिक मजबूती और सकारात्मक सोच ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया। उन्होंने अपने परिवार, समाज के वरिष्ठजनों एवं प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष, पदाधिकारी, वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि, चयनित युवाओं के परिजन एवं बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे। अंत में सभी चयनित युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और सफल राष्ट्र सेवा की कामना की गई।

समारोह में चयनित युवाओं —
युगल सिंह राजपूत, राकेश सिंह, हरेंद्र सिंह, अंकित सिंह, राज सिंह, भारती राजपूत, देवा सिंह, केविन सिंह, यश राजपूत, सूरज ठाकुर, आशीष ठाकुर, रितेश ठाकुर, अरविंद सिंह राजपूत, वीरेंद्र सिंह, करन ठाकुर, दिव्या क्षत्री, लोकेश सिंह राजपूत, विवेक सिंह, विभव सिंह सहित अन्य युवाओं — ने अपने अनुभव साझा किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *