अटल आवास दिलाने के नाम पर 3.4 लाख की ठगी, नगर निगम की फर्जी रसीद देकर जनता से पैसों की अवैध वसूली। भाजपा महिला नेत्री सपना सराफ गिरफ्तार।

धोखाधड़ी

बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अटल आवास योजना के तहत आवास दिलाने का झांसा देकर 3 लाख 40 हजार रुपये की ठगी की है। महिला ने दो अलग-अलग व्यक्तियों से 1.7 लाख रुपये लेकर उन्हें फर्जी रसीद और आवास का चाबी दे दिया। जब वे लोग आवास में रहने के लिए पहुंचे, तो पता चला कि उनके नाम पर कोई आवास आबंटित नहीं था। इसके बाद पीड़ितों ने इस धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई।

जांच के बाद महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपित महिला ने फर्जी रसीद बुक का इस्तेमाल किया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *