उस्लापुर रेलवे कॉलोनी के पास के पानी टैंक से मिला रिटायर S.I के बेटे की लाश, पुलिस जांच में जुटी।

बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के उस्लापुर रेलवे स्टेशन कॉलोनी में उस समय सनसनी फैल गई जब पानी से भरे टैंक में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला। मृतक की पहचान महर्षि रोड मंगला निवासी 42 वर्षीय सतीश तिवारी पिता बृज बाली तिवारी के रूप में हुई है, जो मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि मृतक की आखिरी बार बातचीत 4 सितंबर की रात करीब 1:30 बजे हुई थी, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा।

परिजनों ने 5 सितंबर को सिविल लाइन थाने में गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत की वजहों का खुलासा नहीं हो सका है और पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *